गीता जयंती पर छात्राओं ने जाना जीवन प्रबंधन का रहस्य, गीता को बताया सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक
बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गीता से जीवन में आने वाले बदलावों को समझाया गया।
शुभारंभ प्राचार्य प्रो.वंदना अग्रवाल ने किया। इसके बाद छात्राओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के सामूहिक पाठ से हुई। संस्कृत विभाग की छात्राओं ने गीत, श्लोक-पाठ, नाट्य प्रस्तुति तथा गीता के 18 अध्यायों पर आधारित संक्षिप्त भाषणों के द्वारा कर्मयोग, भक्ति योग एवं ज्ञानयोग के संदेश को प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो.वंदना अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयोजन छात्राओं में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से परिचय कराते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो.अनुपम शैरी ने गीता को जीवन प्रबंधन का सर्वोत्तम मार्गदर्शक बताते हुए आधुनिक युवा पीढ़ी के लिए इसके उपदेशों को अत्यंत प्रासंगिक एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति सिंह ने किया। कीर्ति, कजल, रेश्मा, सुरभि एवं कविता मौजूद रहीं।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
