सऊदी अरब भेजे जा रहे मक्के में छिपा था 55 किलो ड्रग्स, बिहार से आरोपी गिरफ्तार | bihar crime news
अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसियों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़े तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। सऊदी अरब भेजे जा रहे मक्के के एक कंसाइनमेंट में छिपाकर करोड़ों रुपये की ड्रग्स विदेश भेजी जा रही थी, जिसका खुलासा मुंबई में हुआ। इस मामले की जांच के तार जब जुड़े तो कड़ियां बिहार के बोचहां तक जा पहुंचीं [bihar crime news]।
मुम्बई बंदरगाह के पास स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर पिछले दिनों मक्के की खेप की जांच की गई थी। इस दौरान अधिकारियों को मक्के के बोरियों के बीच सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसकी पहचान खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स मिथाइल एम्फेटामाइन यानी मेथ के रूप में हुई।् जब्त किए गए ड्रग्स की मात्रा करीब 55 किलोग्राम थी, जिसे अत्यंत चालाकी से 22 टन मक्के के साथ पैक किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय संबंधों की हो रही जांच
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद बशीर हवारी की संलिप्तता इस खेप की खरीद, भंडारण और पैकिंग में पाई गई है। इस अवैध कारोबार में कुछ अन्य संदिग्ध लोगों और विदेशी नागरिकों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी तलाश तेजी से की जा रही है। इस तरह के मामलों से देश की युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ता है और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद DRI की टीम आरोपी को मुम्बई ले गई है, जहां उसे उरण न्यायालय में पेश किया जाएगा। एजेंसी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके तक यह नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है।
