यूपी के युवा तोड़ें बंगाल का 93% वोटिंग रिकॉर्ड: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में युवाओं से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुए 93.7 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यूपी के युवा 2027 के विधानसभा चुनावों में इस रिकॉर्ड को तोड़कर अपना जोश दिखाएं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) व ईसीआईनेट के क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता से काम करता है और किसी भी आरोप को चुनौती के रूप में स्वीकार करता है।
उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद करते हुए मतदाता साक्षरता क्लब व ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि भारत में 97 करोड़ मतदाता हैं और हर साल मतदाता सूची में लगभग आठ से 10 प्रतिशत यानी आठ करोड़ नाम बदलते हैं। मृत्यु, नए मतदाताओं के जुड़ने और निवास स्थान बदलने जैसे कारणों से प्रति सेकंड तीन वोटर बदल जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी मतदाता सूची और वोटर कार्ड में किसी भी त्रुटि को दूर कराने का आग्रह किया।
ज्ञानेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही मतदाता सूची से लोकसभा, विधानसभा, पंचायत और नगर निगम के चुनाव कराना संभव नहीं है, क्योंकि संविधान के तहत राज्य निर्वाचन आयोगों को पंचायत व नगर निगम चुनावों के लिए अपने नियम-कानून से मतदाता सूची बनाने का अधिकार है।
27 साल से मृत दिखा रहा शख्स स्कूटी चलाते पकड़ा, आगरा कोर्ट ने भेजा जेल
पत्नी बनी डोनर: पति को गुर्दा दान कर मीना ने बचाई जान, मिसाल पेश की
उन्नाव राष्ट्रगान विवाद: कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
कानपुर: समाज कल्याण निदेशक ने छात्रावास में बच्चों संग किया भोजन, जानी समस्याएं
मुख्यमंत्री 3572 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, UP Govt Jobs का बंपर अवसर
