Kia Seltos का नया अवतार! पहली झलक में दिखा पैनोरमिक सनरूफ और धांसू डिजाइन, इस दिन होगी पेश
किआ ने अपनी लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी सेल्टोस के नए जेनरेशन मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने इसकी पहली झलक दिखाई है, जिसे 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा। इस नए मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाते हैं।
टीजर के अनुसार, नई सेल्टोस में नई टाइगर-फेस ग्रिल, शार्प एलईडी लाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। साइड प्रोफाइल में भी बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें ब्लैक्ड-आउट पिलर्स, रिट्रेक्टेबल डोर हैंडल्स, सैटिन क्रोम ट्रिम और नए डिजाइन के अलॉय व्हील शामिल हैं।
पीछे की तरफ, नई एलईडी लाइट बार दी गई है, जिसका डिजाइन किआ कैरेंस क्लैविस से मिलता-जुलता है। स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट एसयूवी को एक बोल्ड लुक देते हैं। भारत में इसे 10 दिसंबर 2025 को पेश किया जाएगा और 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी एसयूवी से होगा।
