10 किलो का नया गैस सिलेंडर लॉन्च, छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत | Commercial Gas Cylinder
तेल कंपनियों ने बाजार में 10 किलोग्राम का नया कंपोजिट कमर्शियल गैस सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। यह पारंपरिक 19 किलोग्राम के भारी सिलिंडर का एक हल्का, सुविधाजनक और आधुनिक विकल्प है। इस नए सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए कनेक्शन लेने का कोई झंझट नहीं है।
पहली बार इस सिलेंडर को खरीदने के लिए 4800 रुपये चुकाने होंगे, जबकि इसके बाद 1600 रुपये में कभी भी रिफिल कराया जा सकेगा। यह सिलेंडर पारदर्शी है, जिससे अंदर बची हुई गैस का स्तर बाहर से ही साफ दिखाई देता है। फाइबर बॉडी होने के कारण इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती और यह फर्श पर दाग या खरोंच भी नहीं छोड़ता।
यह कंपोजिट सिलेंडर फाइबर और उच्च घनत्व पालीइथिलीन कंपोजिट सामग्री से बना है, जो सामान्य लोहे वाले सिलेंडर से लगभग 50 प्रतिशत हल्का होता है और कम जगह घेरता है। छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स और ढाबा संचालकों के लिए यह सिलेंडर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। गैस खत्म हो जाने पर कहीं पर भी आसानी से रिफिल कराया जा सकता है।
बैंक कर्जदार और गारंटर दोनों से एक साथ वसूल सकता है लोन: हाईकोर्ट
लखनऊ में 9 लाख में 1 BHK फ्लैट: एलडीए की दो नई किफायती आवास योजनाएं मंजूर
आगरा: ग्राम निधि से लाखों की लूट, हैंडपंप री-बोर और सफाई के नाम पर गजब घोटाला
अलीगढ़ में सर्पदंश से मां-बेटे की मौत, गांव में शोक, snake bite tragedy
यूपी में 200 से अधिक वकीलों पर शिकंजा: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चार्जशीट तेज
लखनऊ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस अज्ञात की तलाश में
आगरा पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को दिया बढ़ावा
लखनऊ: चोरी के शक में किशोर को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल होने पर 4 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow crime news
