नीतीश के शपथ ग्रहण पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित
पटना के अस्पतालों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज गांधी मैदान में होने वाले 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनज़र हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। दो से तीन लाख लोगों के जुटने के अनुमान को देखते हुए, सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर पुख्ता तैयारियां की गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने पटना के सभी प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। गांधी मैदान के मुख्य गेटों पर डॉक्टरों की टीमें, जीवनरक्षक दवाएं, प्राथमिक उपचार किट और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। बड़ी संख्या में भीड़ के कारण किसी के बीमार पड़ने, बेहोश होने या अन्य किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
सिविल सर्जन के अनुसार, सभी एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल पीएमसीएच, एनएमसीएच या आईजीआईएमएस जैसे बड़े अस्पतालों में भेजा जाएगा।
पीएमसीएच को शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक कंटीजेंट हॉस्पिटल घोषित किया गया है। अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि यहां कुल 45 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें दो मेडिकल, दो सर्जिकल आईसीयू सहित चार आईसीयू शामिल हैं। ऑपरेशन थिएटर को भी तैयार रखा गया है और सभी आवश्यक दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
वहीं, आईजीआईएमएस प्रशासन ने सूचित किया है कि संस्थान में 30 बेड विशेष रूप से आरक्षित रखे गए हैं। आईसीयू सपोर्ट, इमरजेंसी ट्रॉमा केयर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें भी अलर्ट पर हैं। इसके अतिरिक्त, गांधी मैदान के आसपास स्थित निजी अस्पताल जैसे जयप्रभा मेदांता, तारा हॉस्पिटल, रूबन अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
