उत्तर प्रदेश में 2000 से अधिक रोजगार के अवसर, पांच जिलों में निवेश के लिए जारी होगी L.O.C.
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक में लेटर ऑफ कम्फर्ट (L.O.C.) से जुड़े आवेदनों की प्रगति पर चर्चा की और प्रमुख निवेश प्रस्तावों को L.O.C. जारी करने की सिफारिश की। ये परियोजनाएं बरेली, फिरोजाबाद, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर और कानपुर देहात में स्थापित होंगी, जिनसे 2,000 से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है।
इन प्रस्तावित परियोजनाओं में स्टील व आयरन कास्टिंग, मेडिकल डिवाइस, पीईटी प्रीफार्म, कैप्स व क्लोजर्स, ईवी चार्जर्स, बीईएसएस चार्जर्स, इलेक्ट्रिकल एनक्लोजर और सोलर स्ट्रक्चर जैसे विनिर्माण क्षेत्र शामिल हैं। मंत्री ने सभी आवेदनों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया।
इस बीच, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के तहत ‘वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ (OTD CM Fellow) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत हर जिले में जिला अधिकारी (DM) की अध्यक्षता वाली जिला OTD सेल की कार्यक्षमता बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक जिले में एक OTD फेलो (आर्थिक विकास) और एक OTD फेलो (डेटा विश्लेषक) की तैनाती होगी। ये फेलो कृषि, उद्योग, निवेश, अवसंरचना, पर्यटन, रोजगार और जिला घरेलू उत्पाद (DDP) से संबंधित संकेतकों की नियमित समीक्षा में सहयोग करेंगे और डाटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
OTD फेलो के लिए परास्नातक की उपाधि और अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। उन्हें 50,000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक, लैपटॉप, यात्रा भत्ता और आवासीय सुविधा/भत्ता मिलेगा। यह कार्यक्रम प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
सीएम योगी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में दें मुआवजा, घायलों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
लखनऊ में फ्लैट खरीदना हुआ आसान, एलडीए ने शुरू की 10 साल की किस्तों की सुविधा
लखनऊ: ग्लोब बेकर्स में आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा | Lucknow fire news
लखनऊ में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, घंटों पानी को तरसे लोग
