मेरठ प्रीमियर लीग: क्रिकेट का नया मंच, निखरेगा टैलेंट, दिखेगा दमखम!
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग ने प्रदेश में क्रिकेट की लोकप्रियता और टैलेंट दोनों को बढ़ाया है। इसी तर्ज पर अब जिला स्तर पर भी लीग आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। कानपुर और लखनऊ के बाद अब मेरठ में भी मेरठ प्रीमियर लीग (MPL) के आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मेरठ जिला क्रिकेट संघ (MDCA) 2026 में इसका आगाज कर सकता है।
क्रिकेट के लिहाज से मेरठ केवल खिलाड़ियों से ही धनी नहीं है, बल्कि यहां विश्वस्तरीय क्रिकेट उपकरण बनाने वाली कंपनियां जैसे एसजी, एसएस, एसएफ और बीडीएम भी मौजूद हैं। भामाशाह पार्क और गांधी बाग जैसे रणजी ट्रॉफी मैच आयोजित करने वाले मैदानों के अलावा, यहां रात में मैच आयोजित करने के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यूपी टी-20 के तीनों सीजन में मेरठ के 20 से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जो जिले की प्रतिभा को दर्शाता है।
MDCA की योजना के तहत, MPL में छह से आठ टीमें शामिल होंगी। इसका आयोजन BCCI के घरेलू क्रिकेट सीजन के समाप्त होने के बाद किया जाएगा, ताकि मेरठ के सभी स्तर के खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने का मौका मिल सके। इससे उन खिलाड़ियों को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा जिन्हें अक्सर बड़े मंच पर मौका नहीं मिल पाता। खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन जिले के साथ ही प्रदेश और अन्य टी-20 टीमों में हो सकेगा।
‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील
मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।
शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी
स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया
