म्यांमार से साइबर गुलामी के चंगुल से 6 बिहारी मुक्त, कुल 36 की वापसी
दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमार में फंसे साइबर गुलामी के शिकार छह और बिहारी नागरिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराकर भारत वापस लाया गया है। यह उन 360 भारतीय नागरिकों में शामिल हैं जिन्हें 18 नवंबर को थाईलैंड से नई दिल्ली लाया गया था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने शुक्रवार की सुबह इन छह बिहारी नागरिकों को नई दिल्ली से पटना पहुंचाया।
मुक्त कराए गए लोगों में सिवान के बड़हरिया से साकेत सौरभ, गया के डेल्हा से धर्मेंद्र कुमार, सिवान के जीबी नगर से नीरज कुमार, मुंगेर के तारापुर से मो. अशद फारूखी, भागलपुर के लोदीपुर से मो. तनवीर आलम और सीतामढ़ी के बेलसंड से अरविंद चौधरी शामिल हैं। इन सभी को अपने संबंधित जिलों के साइबर थाने में 24 नवंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस अपराध में शामिल एजेंटों और बिचौलियों की पहचान के लिए उनसे पूछताछ की जा सके।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अनुसार, अब तक कुल 36 बिहारी नागरिकों को साइबर गुलामी के जाल से मुक्त कराया जा चुका है। इससे पहले, 13 मार्च को 14, नौ नवंबर को आठ और 12 नवंबर को आठ लोगों को नई दिल्ली से बिहार लाया गया था।
मुक्त कराए गए लोगों से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्हें विभिन्न एजेंटों के माध्यम से थाईलैंड के रास्ते म्यांमार के म्यावाडी स्थित के.के. पार्क में लाया गया था। वहां उन्हें शॉपिंग माल में सेल्समैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कूरियर व डिलीवरी बॉय जैसी नौकरियों का लालच दिया जाता था, लेकिन असल में उनसे जबरन साइबर ठगी कराई जाती थी। इन लोगों को एक निश्चित टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जाता था, और असफल होने पर उन्हें न केवल प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी, बल्कि हर्जाना भी वसूला जाता था।
ईओयू ने आम जनता से अपील की है कि वे नौकरी के लालच में बिचौलियों के झांसे में न आएं। यदि कोई एजेंट दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस आदि में नौकरी दिलाने का प्रस्ताव देता है, तो अत्यंत सावधानी बरतें। किसी भी नौकरी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले, उस स्थान, कंपनी और कार्यशैली के बारे में पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर आश्वस्त हो लेना आवश्यक है।
नमो भारत ट्रेन में मनाएं जन्मदिन और प्री-वेडिंग, एनसीआरटीसी ने शुरू की नई सुविधा
दिल्ली धमाका: हिरासत से छूटे डॉक्टर आरिफ मीर का सनसनीखेज दावा, कानपुर कार्डियोलॉजी को भेजा संदेश
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनें शुरू, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मालगाड़ी से सबसे ज्यादा क्या ढोया जाता है? रेलवे का बड़ा खुलासा
दिल्ली धमाके से जुड़ा एक और शख्स जम्मू-कश्मीर से हिरासत में, जैश से संबंध की जांच जारी
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
दिल्ली धमाका: अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर ATS के निशाने पर, अमरोहा से पूछताछ
