कानपुर में सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने किशोर को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो; पुलिस पर भी उठे सवाल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके साथी साहिल उर्फ मुसीबत द्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी करता है। किशोर भैया-भैया कहते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों की यातनाएं बढ़ती गईं। रोहित यह भी कह रहा है कि ‘अब एसपी साउथ को बुला रहे हैं, तू जेल जाएगा’।
वायरल हुए वीडियो बर्रा के आई ब्लॉक स्थित एक पार्क में बने सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। साहिल बर्रा थाने से वांछित भी है। पुलिस साहिल की तलाश में जुट गई है।
सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सामने आया वीडियो
कल्याणपुर में क्राइम ब्रांच ने बीते सप्ताह छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना बर्रा निवासी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास एक फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ था। इधर सोमवार को कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। 17 सेकेंड के पहले वीडियो में रोहित जूता लेकर खड़ा है, जबकि उसका साथी साहिल लड़के को डंडे से पीट रहा है। इस दौरान दोनों उसे गालियां भी दे रहे हैं। 19 सेकंड के दूसरे वीडियो में लड़का रोता नजर आ रहा है और साहिल उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। हाथ जोड़ने के बाद भी रहत नहीं आता।
पुलिसकर्मियों से भी संबंध
वायरल हुए दो अन्य वीडियो में आरोपित एक कार में घूम रहे हैं। गाड़ी में आगे डैशबोर्ड पर पुलिस की पी-कैप रखी है। हूटर बजाने के बाद गाड़ी में गाना चल रहा है कि दबदबा था दबदबा है, दबदबा बना रहेगा…। वायरल एक अन्य वीडियो में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित का पुलिस वाले केक कटवाते नजर आ रहे हैं। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो में दिख रहा सिपाही दीपक चौधरी है, जिसकी कई शिकायतें आने के बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी थी। उसे थाने से हटा दिया गया था। अब वह सेन पश्चिम पारा में तैनात है।
पुलिस का बयान
इस मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि लड़के को बंधक बनाकर पीटने के वीडियो प्रकाश में आए हैं। आरोपी रोहित वर्मा वर्तमान में जेल में है। दूसरे आरोपित साहिल उर्फ मुसीबत की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो पुराने हैं।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
