0

मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे बनेगा ‘मरीन ड्राइव’, 8292 करोड़ की परियोजना के लिए भू-अर्जन तेज

By Dec 10, 2025

गंगा किनारे मरीन ड्राइव बनाने का सपना जल्द पूरा होगा। मुंगेर से भागलपुर तक भू-अर्जन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पटना की तर्ज पर गंगा नदी किनारे सफियाबाद (मुंगेर) से भागलपुर के सबौर तक 8292.65 करोड़ की लागत से बनने वाले मरीन ड्राइव निर्माण के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ईपीसी मोड में मरीन ड्राइव का निर्माण नोडल एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) की देखरेख में होगा। काम अडानी इंटरप्राइजेज को मिला है। हाल में BSRDCL के अधिकारियों की टीम ने सर्वे कर जमीन संबंधी मामलों और अलायमेंट का जायजा लिया।

टीम ने अजगैवीनाथ धाम परिसीमन अंतर्गत गनगनिया, कमरगंज व मसदी से लेकर अकबरनगर तक सर्वे किया। टीम ने इस दौरान स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से जमीन से संबंधित जानकारी ली। तिलकपुर से अकबरनगर के बीच पड़ने वाले किशनपुर तक गंगा नदी किनारे संचालित ईंट भट्ठे का भी जायजा लिया।

बीएसआरडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार नए साल में निर्माण शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। मरीन ड्राइव का काम अडानी इंटरप्राइजेज को मिला है। ईपीसी मोड में होने वाला कार्य के लिए चयनित एजेंसी का क्या निर्णय होता है ये उसी पर निर्भर है। काम दूसरी एजेंसी से भी कराया जा सकता है।

सफियाबाद से सबौर तक 75.80 किलोमीटर लंबा बनने वाली मरीन ड्राइव का काम दो चरणों में होना है। पहले चरण में सफियाबाद से अजगैवीनाथ धाम रोड तक 35 किलोमीटर और दूसरा अजगैवीनाथ धाम रोड से सबौर 40.80 किलोमीटर तक काम होगा। मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए 4450.17 करोड़ रुपये का इस्टीमेट है।

दूसरे फेज के अजगैवीनाथ धाम से सबौर तक मरीन ड्राइव इस्टीमेट 3842.48 करोड़ रुपये है। चयनित एजेंसी को 1460 दिनों में यानी चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

मरीन ड्राइव बनाने के लिए नोडल एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड है। मरीन ड्राइव बनाने वाली एजेंसी को 15 सालों तक उसका मेंटेनेंस भी करना होगा। मरीन ड्राइव फोरलेन व एलिवेटेड होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुंगेर में बड़ा रेल हादसा टला, दो घंटे तक थमा रहा परिचालन; इंजन का पेंटोग्राफ फंसा तार में

मुंगेर जिले के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यह घटना तब हुई जब एक इंजन का पेंटोग्राफ (जो बिजली लेने के लिए इस्तेमाल होता है) ओवरहेड विद्युत तार...
By Dec 10, 2025

‘पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है’, बिहार में घूसखोर ASI का शराब पीते वीडियो वायरल, जांच के आदेश

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना में तैनात एएसआई उत्तम कुमार मंडल का घूस लेते और शराब पीते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई उत्तम मंडल एक...
By Dec 10, 2025

मुंगेर-मोकामा और रक्सौल-हल्-हल्दिया फोरलेन का रास्ता साफ, DM ने जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश

मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिले में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित सभी सीओ को सरकारी योजनाओं को...
By Dec 10, 2025

साझा करें