0

मुंगेर-मोकामा और रक्सौल-हल्-हल्दिया फोरलेन का रास्ता साफ, DM ने जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश

By Dec 10, 2025

मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिले में चल रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित सभी सीओ को सरकारी योजनाओं को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार के माध्यम से मुंगेर जिले में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत जितने भी निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण के कारण अवरूद्ध हो रहे हैं, उसमें संबंधित अंचलाधिकारी तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करें, ताकि राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके तथा मुंगेर का विकास तीव्र गति से हो सके।

उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए जिन भी अंचल में भूमि अधिग्रहण की समस्या सामने आ रही है, वहां के अंचलाधिकारी जल्द से जल्द संबंधित लोगों से मिलकर भूमि अधिग्रहण की समस्या का समाधान करें, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट उत्पन्न न हो सके। उन्होंने इसके लिए सभी सीओ को युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अंचल स्तर से कोई शिकायत अथवा लापरवाही की बात सामने आई तो संबंधित सीओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने मुंगेर जिला अंतर्गत भू-अर्जन से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा की तथा यह निर्देश दिया कि मुंगेर-मोकामा तथा रक्सौल-हल्दिया फोरलेन पर त्वरित गति से अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही सभी सीओ को निर्देश दिया कि जमाबंदी अद्यतन करने के सारे कार्य विशेष कैंप लगाकर समय से पूरा करें। मुख्यमंत्री प्रगति योजना से संबंधित अधिग्रहण की कार्रवाई एक माह के अंदर पूरा करें।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अधिग्रहण के कार्य के लिए जो भी संसाधन चाहिए उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाए। डीसीएलआर प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने अनुमंडल के सीओ के साथ इसकी अलग से समीक्षा करेंगे और प्रतिवेदन डीएम को उपलब्ध कराएंगे। किसी भी परिस्थिति में विलंब के लिए जो भी जवाबदेह होंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुंगेर में बड़ा रेल हादसा टला, दो घंटे तक थमा रहा परिचालन; इंजन का पेंटोग्राफ फंसा तार में

मुंगेर जिले के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यह घटना तब हुई जब एक इंजन का पेंटोग्राफ (जो बिजली लेने के लिए इस्तेमाल होता है) ओवरहेड विद्युत तार...
By Dec 10, 2025

मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे बनेगा ‘मरीन ड्राइव’, 8292 करोड़ की परियोजना के लिए भू-अर्जन तेज

गंगा किनारे मरीन ड्राइव बनाने का सपना जल्द पूरा होगा। मुंगेर से भागलपुर तक भू-अर्जन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। पटना की...
By Dec 10, 2025

‘पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है’, बिहार में घूसखोर ASI का शराब पीते वीडियो वायरल, जांच के आदेश

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना में तैनात एएसआई उत्तम कुमार मंडल का घूस लेते और शराब पीते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई उत्तम मंडल एक...
By Dec 10, 2025

साझा करें