आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां आपस में टकराईं (Agra Lucknow Expressway accident)
By
Dec 20, 2025
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात घने कोहरे के चलते चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा लखनऊ से आगरा की ओर आने वाली लेन पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं।
हादसे में शामिल गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद यूपीडा (UPDA) के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
अगली खबरें
