Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप
By
Dec 20, 2025
आगरा में शनिवार शाम को मेट्रो निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। खंदारी से गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
मेट्रो निर्माण के कारण हाईवे पर केवल एक लेन ही बची है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आइएसबीटी पर बसों के खड़े होने से स्थिति और बिगड़ गई। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने आइएसबीटी कट से टीपी नगर होते हुए वैकल्पिक मार्ग लिया, लेकिन वहां भी वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से जाम लग गया।
एमजी रोड और दिल्ली गेट से मदिया कटरा कटरा मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा। यहां भी मेट्रो बैरिकेडिंग के कारण सड़क संकरी है। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने कहा कि हाईवे पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबरें
