लखनऊ: बीकेटी में बिजली विभाग की ‘Vertical system’ से व्यापारी नाराज, MLA को लिखा पत्र
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लागू की गई नई ‘वर्टिकल व्यवस्था’ उपभोक्ताओं के लिए भारी मुसीबत बन गई है। इस अव्यवहारिक प्रणाली के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की जनता अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बीके। बीकेटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़ामऊ, बीकेटी, मामपुर बाना, कठवारा और इटौंजा जैसे कई सब-स्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं को अब अपने काम कराने के लिए पुरनिया तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी और संवेदनहीनता के कारण जनता का कोई सुनने वाला नहीं है।
व्यापार मंडल ने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला को पत्र लिखकर मांग की है कि साढ़ामऊ उपकेंद्र पर एक केंद्रीय सुविधा केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी अपना कार्यालय साढ़ामऊ में ही संचालित करें, ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निस्तारण हो सके। उपभोक्ताओं को अनावश्यक पुरनिया भेजने की प्रथा बंद की जाए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आम जनता का आक्रोश बढ़ सकता है।
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
लखनऊ में ‘चालान’ लिंक से साइबर फ्रॉड, सीनियर सिटीजन के खाते से उड़े 12 लाख रुपये
लखनऊ में फिर बढ़ेगी गलन, पछुआ हवाएं गिराएंगी पारा: Lucknow Weather Update
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, एक फ्लाइट डायवर्ट; दर्जनों लेट
Lucknow electricity bill: उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी, महासमिति ने की शिकायत
