Lucknow news: हनुमान सेतु समेत कई मंदिरों में प्रसाद के दाम बढ़े, भक्तों की जेब पर बढ़ा बोझ
राजधानी लखनऊ के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को अब प्रसाद के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। हनुमान सेतु और हनुमंत धाम समेत कई बड़े मंदिरों के बाहर प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों ने लड्डू और पेड़े के दाम में 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा कर दिया है।
दुकानदारों के मुताबिक, देसी घी और अन्य जरूरी सामान की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। इस वृद्धि से भक्तों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
हनुमान सेतु मंदिर के बाहर देसी घी से बने बेसन और बूंदी के लड्डू के दाम बढ़ाए गए हैं। पहले बेसन के लड्डू 520 रुपए प्रति किलो की दर से मिल रहे थे, जो अब बढ़कर 560 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। इसी तरह, बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के दामों में भी 40 से 50 रुपए की वृद्धि की गई है।
राणा प्रताप मार्ग स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर के बाहर भी दुकानदारों ने बेसन के लड्डू और पेड़े के दाम बढ़ा दिए हैं। यहां भी लड्डू की कीमत 520 रुपए से बढ़कर 560 रुपए प्रति किलो हो गई है।
हालांकि, डालीगंज के प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर के बाहर दुकानदारों ने अभी तक प्रसाद के दाम नहीं बढ़ाए हैं। यहां बेसन, नारियल के लड्डू और पेड़े पुराने दाम पर ही बेचे जा रहे हैं।
लखनऊ में अब तीन संस्थानों में होंगे पोस्टमार्टम, KGMU पर घटेगा दबाव | Lucknow postmortem news
Lucknow news: 19 लाख की ठगी, दंपति और बेटी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
लखनऊ में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | Lucknow news
लखनऊ में विधवा से लूट और प्रताड़ना, सौतेले परिवार पर FIR दर्ज | Lucknow crime news
Lucknow Metro ने शुरू की LSG सेल्फी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा खिलाड़ियों से मिलने का मौका
