Lucknow: gaming card विवाद में मां-बेटे पर हमला, गंभीर चोट
लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली यूनो कार्ड विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ले के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे पर हमला कर दिया। इस हमले में बेटे की नाक में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कृष्णापल्ली आलमबाग निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उनके बेटे प्रियांशु का मोहल्ले के ही शिवेन्द्र शुक्ला से यूनो कार्ड को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे शिवेन्द्र शुक्ला उनके घर के सामने आया और गाली-गलौज करने लगा।
जब प्रियांशु ने इसका विरोध किया, तो शिवेन्द्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आई पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में प्रियांशु की नाक में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पुष्पा ने कृष्णा नगर थाने में शिवेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
AI विज्ञापन से लेकर फर्जी चालान तक, लखनऊ में 3 लोगों से 11 लाख रुपये की Cyber Fraud
