0

लखनऊ: एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के प्रथम बैच का भव्य ओरिएंटेशन, शोध और नवाचार को मिलेगी नई दिशा

By Aug 17, 2026

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू) में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एम.टेक. (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा, इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. आयुष कुमार ने विभाग की अकादमिक पृष्ठभूमि, विस्तार योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुलपति प्रो. अजय तनेजा के विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल होने को विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी शोध व नवाचार में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित होंगे।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग का यह नया पाठ्यक्रम उन्नत शोध, तकनीकी नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रयोग करने, नए विचारों को विकसित करने और वास्तविक इंजीनियरिंग समस्याओं के अभिनव समाधान खोजने का आग्रह किया।

उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से टीम भावना से काम करने तथा शोध, नवाचार और कंसल्टेंसी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कुलपति ने आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के विकास का आश्वासन दिया, जहाँ CAD डिजाइन, स्ट्रक्चरल मॉडलिंग और न्यूमेरिकल सिमुलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यार्थी शोध के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता भी हासिल कर सकेंगे। इस कार्यक्रम से भविष्य के इंजीनियरों को उन्नत प्रशिक्षण और शोध के अवसर मिलेंगे, जो देश के निर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी श्री कौशलेश कुमार शाह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. श्रेया जादौन, सुश्री आस्था अवस्थी, श्री सलमान अंसारी, श्री अभिनव शुक्ला, श्री सैयद निशात और छात्र समन्वयकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में विधिक साक्षरता कार्यशाला: विद्यार्थियों को मिले मौलिक अधिकार और कर्तव्य की जानकारी

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय स्थित विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक कॉलेज जानकीपुरम में विधिक साक्षरता विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस...
By Aug 17, 2026

Lucknow News: ई-रिक्शा से भागा टप्पेबाज, दुकानदार से 30 हजार का सामान ले उड़ा

लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक ठग ने ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर दो दुकानदारों को अपना शिकार बनाया। आरोपी युवक ने करीब 30 हजार रुपये के बिजली के सामान और सीलिंग पंखे खरीदे। उसने दुकानदारों...
By Aug 17, 2026

लखनऊ में सीजन की सबसे भारी बारिश, ड्रेनेज सिस्टम फेल, घरों-दुकानों में घुसा पानी

राजधानी लखनऊ में सीजन की सबसे भीषण बारिश दर्ज की गई, जिसने नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था और नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। रविवार तड़के से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण...
By Aug 17, 2026

साझा करें