लखनऊ: Dowry न देने पर पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लखनऊ के गुड़ंबा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह वर्ष 2003 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।
पीड़िता का आरोप है कि पति, सास और ननदों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। हाल के महीनों में पति ने कथित तौर पर एक अन्य महिला से संबंध बना लिए थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया और मारपीट की गई।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने उसे गाली गलौज करते हुए तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता को मजबूरन अपने मायके लौटना पड़ा। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ में भीषण Road Accident, इलाज के दौरान किसान की मौत
Lucknow news: दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, गर्भपात के बाद ससुराल पक्ष पर FIR
लखनऊ में लूट की दो वारदातें: बेल्ट से पीटकर बाइक लूटी, व्यापारी से छीने दो आईफोन
लखनऊ में समरसता सम्मेलन: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पंगत में खाई खिचड़ी
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बदहाल कॉलोनी: 15 साल बाद भी सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
लखनऊ के फैजुल्लागंज में 15 साल से नरक जैसी जिंदगी, गंदगी और जलभराव से परेशान लोग (Lucknow news)
लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला: वेंडिंग जोन में ‘एक परिवार, एक दुकान’ (one family one shop) नियम लागू
लखनऊ में साइबर ठगी: CRPF अफसर बनकर 4 लोगों से 6 लाख रुपये ठगे
