लखनऊ में समरसता सम्मेलन: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, पंगत में खाई खिचड़ी
लखनऊ के आलमबाग स्थित सनातन धर्म मंदिर में रविवार को भारत रक्षा दल ट्रस्ट की ओर से सनातन हिन्दू समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर खिचड़ी का भोग ग्रहण किया।
सम्मेलन में नॉर्दर्न रेलवे मल्टी स्टेट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राकेश कुमार कनौजिया, संगठन के संस्थापक श्रीनिवास राष्ट्रवादी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, मंदिर के अध्यक्ष रमेश चंद्र बेरी, भागीरथी विश्वकर्मा, सीपी अवस्थी, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा और ऊषा किरण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गायन के साथ हुआ।
लखनऊ में भीषण Road Accident, इलाज के दौरान किसान की मौत
Lucknow news: दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, गर्भपात के बाद ससुराल पक्ष पर FIR
लखनऊ में लूट की दो वारदातें: बेल्ट से पीटकर बाइक लूटी, व्यापारी से छीने दो आईफोन
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बदहाल कॉलोनी: 15 साल बाद भी सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
लखनऊ के फैजुल्लागंज में 15 साल से नरक जैसी जिंदगी, गंदगी और जलभराव से परेशान लोग (Lucknow news)
लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला: वेंडिंग जोन में ‘एक परिवार, एक दुकान’ (one family one shop) नियम लागू
लखनऊ में साइबर ठगी: CRPF अफसर बनकर 4 लोगों से 6 लाख रुपये ठगे
लखनऊ news: खुद को CRPF अफसर बताकर बुजुर्ग से ठगे 6 लाख, चार पीड़ितों से हुई साइबर ठगी
