0

लखनऊ: Alambagh बस टर्मिनल पर यू-टर्न से भीषण जाम, डेढ़ लाख लोग परेशान

By Apr 16, 2026

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल के सामने ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बसों के निकलने और आगे चलकर यू-टर्न लेने की वजह से यह स्थिति बनी है। बारात घर के पास बसों के मुड़ने और टेढ़ी पुलिया की ओर जाने के चक्कर में हर चार-पांच मिनट में दोनों मार्गों पर वाहनों के पहिये थम रहे हैं। आलम यह है कि हर दिन करीब डेढ़ लाख वाहन सवार और स्थानीय लोग इस अव्यवस्था के कारण जाम में फंसने को मजबूर हैं।

आलमबाग बस अड्डे से बस निकलते ही पीछे से आने वाले वाहन सवार ठहर जाते हैं। आगे चलकर बस बारात घर के पास यू टर्न लेती है, फिर टेढ़ीपुलिया से बाएं घूमने के बीच तीन बार बसों का घुमाव होता है। ऐसे में पीछे आ रहे वाहन थम जाते हैं और जाम लगता है। वहीं, पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज के टीआई की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन समस्या बनी हुई है। इसका खामियाजा आम वाहन सवार ईंधन और समय गंवा कर रोज भुगत रहे हैं।

पहले आलमबाग में ट्रैफिक इतना भयावह नहीं था, लेकिन 20 जनवरी से चारबाग बस अड्डे की सभी बसें यहां शिफ्ट कर दी गईं। बसों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन सड़क पर उन्हें संभालने के इंतजाम नहीं बढ़े। सुधार के नाम पर केवल एक गार्ड तैनात किया गया है, जबकि बसों के डायवर्जन का कोई ठोस प्लान अब तक लागू नहीं हुआ। प्लेटफॉर्म पर जगह न होने पर बसें सड़क किनारे खड़ी हो जाती हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। यहां बसों की बेतरतीब पार्किंग भी जाम का एक कारण है।

यहां जाम की समस्या को देखते हुए नोडल अधिकारी से लेकर ट्रैफिक महकमे के लोग आलमबाग बस अड्डे का निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद इसके तीन माह गुजरने के बाद भी बसों से लगने वाले जाम से स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एआरएम प्रबंधन का कहना है कि दूसरे डिपो की बसें बिना समय सारणी के आ रही हैं और ड्राइवर मनमानी करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे चालकों को चिह्नित कर संबंधित डिपो में उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

लखनऊ में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पारा के हंसखेड़ा इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित...
By Apr 16, 2026

Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी

लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में हमलावरों ने चाकू और लोहे की रॉड का...
By Apr 16, 2026

Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए...
By Apr 16, 2026

पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां

लखनऊ में बायोस्कोप ने हाल ही में 'अड्डेबाज़ी' के तहत 'पंचतंत्र अनसेंसर्ड' नामक एक विशेष कहानी-वाचन सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में वेलेंटीना त्रिवेदी और नितिन सुखीजा ने पंचतंत्र की कहानियों को एक नए...
By Apr 16, 2026

Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग

लखनऊ एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसी खतरे से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों को विशेष प्रशिक्षण...
By Apr 16, 2026

त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत

लखनऊ के लोहिया संस्थान में पैथोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में विशेषज्ञों ने ऑटोइम्यून बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान ल्यूपस (Lupus disease) नामक गंभीर बीमारी पर विशेष चर्चा की...
By Apr 16, 2026

KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा 1 अप्रैल को हुई एक घटना को लेकर था, जिसमें KGMU के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर मरीज के तीमारदारों से...
By Apr 16, 2026

लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)

लखनऊ के कमता चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर रोके गए एक कार चालक ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।...
By Apr 16, 2026

साझा करें