Lucknow: चेटी चंद उत्सव की धूम, भगवान झूलेलाल की आरती कर मांगी खुशहाली
लखनऊ में सिंधी समुदाय ने अपने प्रमुख पर्व चेटी चंद की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ की है। राजाजीपुरम स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में बड़ी संख्या में सिंधी महिलाओं ने एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान झूलेलाल को भोग लगाया और भव्य आरती कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सिंधी पंचायत के मुखी और अन्य पदाधिकारियों ने भी भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमा की आरती और पूजन किया।
चेटी चंद मेला कमेटी के अनुसार, यह उत्सव कई दिनों तक चलेगा। बुधवार को कृष्णा नगर के सिंधु नगर में सिंधी पंचायत द्वारा एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालक मंडली कटनी के कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, 19 मार्च को इंदिरा नगर सिंधी पंचायत की महिलाएं स्कूटर रैली निकालकर भगवान झूलेलाल के गीत गाएंगी।
इंदिरा नगर कन्वेंशन सेंटर में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सिंधी बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। अगले दिन झूलेलाल वाटिका में सुबह 8:30 बजे भगवान झूलेलाल की सामूहिक महाआरती का आयोजन होगा। इन आयोजनों में शहर भर के सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल होंगे।
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
Lucknow news: खरजा कैनाल पर बनेगा 2-लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज ससुर ने दामाद की हत्या की, Lucknow murder case में 5 गिरफ्तार
लखनऊ के सील सहारा शहर में करोड़ों की चोरी, STF ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार; सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं समाज सेविकाएं, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद
लखनऊ में ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से था नाराज (Lucknow crime news)
लखनऊ में रास्ते के विवाद में व्यापारी ने दंपति को पीटा, PGI थाने में FIR दर्ज | Lucknow crime news
