Laughter Chefs 3: Bharti Singh की जगह लेंगे Arjun Bijlani? शो में होगा बड़ा बदलाव
लोकप्रिय रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 3’ में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की होस्ट भारती सिंह कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकती हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनकी अनुपस्थिति में, अभिनेता अर्जुन बिजलानी शो की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
क्रिसमस स्पेशल एपिसोड के दौरान भी इस बदलाव के संकेत मिले थे। शो में तेजस्वी प्रकाश को एक खास तोहफा मिला, जो अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कटआउट था। इस पर कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है और पूरी फिल्म अभी बाकी है।
अर्जुन बिजलानी का ‘Laughter Chefs’ के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। वह शो के पहले सीजन में एक प्रतियोगी थे और उन्होंने अपने खाना पकाने के कौशल से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक अर्जुन बिजलानी के शो में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस सीजन में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, तेजस्वी प्रकाश, और ईशा मालवीय सहित कई जाने-माने सितारे शामिल हैं। यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
