अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ UP Politics में नहीं चलेगी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि विरासत में मिली तुष्टिकरण की राजनीति को ही अपनी योग्यता समझना उनकी पुरानी आदत रही है। मौर्य ने कहा कि इसी वजह से अखिलेश यादव आज भी ज़मीनी हकीकत समझने में नाकाम हैं। उन्होंने कहा कि लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वह भ्रम, बहकावे और वंशवाद के शिकंजे में हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की राजनीति को ‘लठैतवाद’ करार दिया और कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हम जमीन की राजनीति करते हैं, हवा-हवाई कलाबाज़ी नहीं। मौर्य ने कहा कि हमें भगवा पर गर्व है, हम जालीदार टोपी नहीं पहनते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के वंशवाद, गुंडागर्दी और माफियावाद को पूरी तरह नकार चुकी है, जहां सत्ता संरक्षण में अपराध पनपते थे।
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज प्रदेश सुशासन और विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि यही बदलाव सपा को सबसे ज़्यादा असहज करता है। मौर्य ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि सपा का हर छल और हर संदेश, नहीं चाहिए अखिलेश, कहता है उत्तर प्रदेश!
कानपुर में ऑनलाइन बुकिंग वाले E-rickshaw को बड़ी राहत, अब शहर में कहीं भी जा सकेंगे
UP Police Encounter: कानपुर देहात में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
यूपी में बदला मौसम, 50 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी; जानें ‘UP weather news’ का हाल
आगरा में Agniveer भर्ती के नाम पर ठगी, 3 लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने का दावा करने वाला गिरफ्तार
KGMU News: आयुष्मान मरीज को बाहर की दवाएं, गलत आंख की जांच रिपोर्ट; KGMU प्रशासन पर सवाल
UP weather news: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, फसलों को भारी नुकसान; जानें UP weather news अपडेट
लखनऊ: लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा छात्र, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
