कानपुर में KDA का बुलडोजर एक्शन, गंगा बैराज रोड पर 8.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
कानपुर में KDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई गंगा बैराज रोड पर मटका चौराहे के पास हुई, जहां 8.5 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। मोहन और अन्य लोगों द्वारा की गई इस प्लॉटिंग में दीवारों से जमीन घेर ली गई थी और डीपीसी बनाकर प्लॉटिंग की जा चुकी थी। KDA के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर से रोड, नाला, दीवार, बिजली के पोल, पिलर और इंट्री गेट को ध्वस्त कर दिया।
दूसरी कार्रवाई तौधकपुर इलाके में हुई, जहां 1400 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। यह जमीन खतौनी में KDA के नाम दर्ज है। जोनल प्रभारी अधिकारी की अगुवाई में टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में डीपीसी समेत अन्य निर्माण गिराकर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। KDA उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
KDA ने नवाबगंज, कल्याणपुर और बिठूर के इलाकों में भी चार बीघा जमीन और चिह्नित की है, जहां अवैध निर्माण हो रहा है। इन स्थानों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
कानपुर में चने में मिलावट, Auramine chemical से चमका रहे थे कारोबारी
कानपुर में पड़ोसी ने ही की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ‘Operation Trinetra’ से पकड़ा गया आरोपी
कानपुर में नई सड़क खुदाई पर भड़के सपा विधायक हसन रूमी, अधिकारियों को कहा ‘stupid’
Kanpur news: गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, नाबालिग समेत तीन घायल
कानपुर में CTET exam: परीक्षा केंद्र में डेबिट कार्ड भी ले जाना मना, जानें गाइडलाइंस
कानपुर: DM ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी में बच्चों को बांटे टैबलेट, ‘Kanpur news’
