0

कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)

By Feb 6, 2026

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। बैराज से सिंहपुर और बिठूर होते हुए मंधना तक अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर KDA का बुलडोजर लगातार चल रहा है। शुक्रवार को ख्यौरा कटरी और ज्यौरा में 16 बीघा जमीन पर की गई प्लॉटिंग, कैंपस की दीवारें, विद्युत पोल और सड़कों से लेकर इंट्री गेट तक ध्वस्त कर दिए गए।

KDA उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर ओएसडी एवं जोन एक-बी के प्रवर्तन प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने यह ताबड़तोड़ अभियान चलाया। ख्यौरा कटरी में राहुल और रोहित समेत कई लोगों ने गंगा बैराज से मंधना मोड़ पर बायीं तरफ 7.5 बीघे में प्लॉटिंग कर रखी थी, जिसे ढहा दिया गया।

वहीं बैराज से सिंहपुर रोड पर ज्यौरा में 8.5 बीघा में महेश, कौशल, दीपचंद्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश और रोहित द्वारा की गई प्लॉटिंग भी तहस-नहस कर दी गई। इस अभियान में तीन बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान बिठूर थाने की पुलिस फोर्स के अलावा KDA के अधिकारी भी मौजूद रहे। KDA ने नवाबगंज, कल्याणपुर और बिठूर के गांवों में आठ बीघा जमीन और चिह्नित की है, जिस पर जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा

कानपुर के दबौली इलाके की रहने वाली आस्था शर्मा के साथ फ्लाइट में चोरी का मामला सामने आया है। पोलैंड से लौटते समय उनके सामान से लाखों रुपये के गहने गायब हो गए। यह घटना...
By Feb 6, 2026

कानपुर में चने में मिलावट, Auramine chemical से चमका रहे थे कारोबारी

कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। विभाग ने चने में मिलावट का बड़ा मामला पकड़ा है, जिसमें पता चला है कि चने को...
By Feb 6, 2026

कानपुर में पड़ोसी ने ही की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ‘Operation Trinetra’ से पकड़ा गया आरोपी

कानपुर के गोविन्द नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही निकला, जिसने घर का ताला तोड़कर नकदी...
By Feb 6, 2026

कानपुर में नई सड़क खुदाई पर भड़के सपा विधायक हसन रूमी, अधिकारियों को कहा ‘stupid’

कानपुर के जाजमऊ स्थित बीकेडी चौराहे पर नई बनी सड़क की खुदाई को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी ने मौके पर पहुंचकर सड़क खुदाई का काम रुकवा...
By Feb 6, 2026

Kanpur news: गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, नाबालिग समेत तीन घायल

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच गोबर डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोग घायल...
By Feb 6, 2026

कानपुर में KDA का बुलडोजर एक्शन, गंगा बैराज रोड पर 8.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

कानपुर में KDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई गंगा बैराज रोड पर मटका चौराहे के पास हुई, जहां 8.5 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की...
By Feb 6, 2026

कानपुर में CTET exam: परीक्षा केंद्र में डेबिट कार्ड भी ले जाना मना, जानें गाइडलाइंस

कानपुर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 78 हजार अभ्यर्थी शनिवार और रविवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। सीबीएसई ने परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अभ्यर्थियों...
By Feb 6, 2026

कानपुर: DM ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी में बच्चों को बांटे टैबलेट, ‘Kanpur news’

कानपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में लगी इस प्रदर्शनी का दौरा किया और बच्चों...
By Feb 6, 2026

साझा करें