कासगंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, Arm Wrestling चैंपियनशिप में जीते कई पदक
कासगंज के खिलाड़ियों ने हाल ही में अलीगढ़ में संपन्न हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। केए पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कई पदक हासिल किए हैं।
प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बायां हाथ वर्ग में सोनी ने रजत, चांदनी ने कांस्य, विनीता ने कांस्य, क्वीन गार्गी कौशल ने कांस्य और ऋचा चौहान ने रजत पदक जीता। वहीं, दायां हाथ वर्ग में सोनी ने स्वर्ण, विनीता ने कांस्य, छाया कुमारी ने कांस्य, क्वीन गार्गी कौशल ने कांस्य और ऋचा चौहान ने रजत पदक हासिल किया।
पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बायां हाथ वर्ग में अमन कुमार ने रजत, सतेंद्र कुमार ने कांस्य, ब्रजेश कुमार ने कांस्य, सुमित पाल ने स्वर्ण और काव्य चौहान ने रजत पदक जीता। दायां हाथ वर्ग में यश शर्मा ने कांस्य, अभिषेक ने स्वर्ण, आदित्य ने रजत और काव्य चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य अशोक रूस्तगी, डॉ. अंजना वशिष्ठ, डॉ. मिथिलेश वर्मा और डॉ. कौशर साहनी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी शुभकामनाएं।
