कानपुर: DM ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रदर्शनी में बच्चों को बांटे टैबलेट, ‘Kanpur news’
कानपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में लगी इस प्रदर्शनी का दौरा किया और बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान आधारित मॉडल देखे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें टैबलेट, बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह प्रदर्शनी कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक चयनित छात्र को मॉडल निर्माण के लिए पहले ही 3000 रुपये की धनराशि दी गई थी। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देना था।
मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में भौती खेड़ा के मनु को प्रथम पुरस्कार मिला। कंपोजिट विद्यालय गोलियापुर के मोहम्मद हसन को द्वितीय और कंपोजिट कंपोजिट विद्यालय पचौर के दिव्यांशु कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा, क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी विज्ञान किट और बैग प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
कानपुर में चने में मिलावट, Auramine chemical से चमका रहे थे कारोबारी
कानपुर में पड़ोसी ने ही की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ‘Operation Trinetra’ से पकड़ा गया आरोपी
कानपुर में नई सड़क खुदाई पर भड़के सपा विधायक हसन रूमी, अधिकारियों को कहा ‘stupid’
Kanpur news: गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, नाबालिग समेत तीन घायल
कानपुर में KDA का बुलडोजर एक्शन, गंगा बैराज रोड पर 8.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
कानपुर में CTET exam: परीक्षा केंद्र में डेबिट कार्ड भी ले जाना मना, जानें गाइडलाइंस
