झारखंड: मनरेगा कर्मियों की बल्ले-बल्ले! 30% तक बढ़ेगा मानदेय, बीमा और ग्रेड पे पर भी बड़ा फैसला
झारखंड में मनरेगा कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई इस बैठक में मंत्री हफीजुल अंसारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम कार्मिकों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा और उनकी कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाएगा। यह निर्णय उन लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो मनरेगा पर निर्भर हैं।
मानदेय वृद्धि के साथ-साथ, मंत्री ने कर्मियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, एक्सीडेंट इंश्योरेंस और जीवन बीमा उपलब्ध कराने के लिए भी एक अलग प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कार्मिकों के ग्रेड पे को लेकर भी विभाग को शीघ्र प्रस्ताव लाने के लिए कहा गया है। ये सभी कदम मनरेगा कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण जनता को रोजगार का अधिकार देना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और भविष्य में इसके सशक्त क्रियान्वयन पर रणनीति तय की। उन्होंने दीदी बाड़ी योजना की सफलता का भी जिक्र किया, जिसने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त किया है।
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच
सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज
झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल
झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला! सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी, पेसा एक्ट पर भी मुहर संभव
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, रातभर खुली ट्रेन बनी रैन बसेरा; RPF रही बेखबर
झारखंड: सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कॉलरशिप में तीन गुना तक की बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने सेवा विस्तार को लेकर दिया सख्त आदेश, कहा- ‘यह नियम नहीं बन सकता’
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: गिरफ्तार विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह फरार, ACB की तलाश जारी
