होली पर बेहतर व्यवस्था के निर्देश, एके शर्मा ने की अपील
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने होली के त्योहार को देखते हुए सभी नगर निकायों और संबंधित विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, सीवर व्यवस्था और बिजली की निरंतरता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया।
उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल रंगों से होली खेलने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि सिंथेटिक और रासायनिक रंग न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वर्ष होली पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की गई है।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने जल संरक्षण पर भी ध्यान देने की बात कही, ताकि होली मनाते समय अनावश्यक रूप से पानी बर्बाद न हो। स्वच्छ और सुरक्षित होली मनाकर ‘स्वच्छ प्रदेश, स्वस्थ प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया गया है।
कानपुर ईएसआईएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच मुश्किल
यूपी के शहरों में 3 मार्च को सहरी का सही समय जानें | Ramadan Timing UP
होली पर हुड़दंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जब्त होगी गाड़ी: Lucknow Traffic Police
मत्स्य क्षेत्र में 1400 करोड़ का निवेश: UP में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, 30 कंपनियां करेंगी निवेश
कानपुर में बंदरों का आतंक जारी, महिला पर दूसरा हमला, घायल
राजस्व मामलों के निस्तारण में लखनऊ अव्वल, सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 मार्च, जानें पूरी प्रक्रिया
यूपी में 1407 करोड़ का निवेश: मत्स्य क्षेत्र में 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, वाराणसी और अमेठी में प्लांट
