0

इंडिगो की ‘उड़ान त्रासदी’: एक दिन में 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, हजारों यात्री परेशान; DGCA ने बुलाई आपात बैठक

By Dec 10, 2025

भारत के उड्डयन इतिहास में 4 दिसंबर, 2025 का दिन बहुत ही मनहूस माना जाएगा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को अपनी 300 से अधिक उड़ानों को रद्द किया और इसके लिए समय पर यात्रियों को जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई। इस वजह से दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक और मुंबई से लेकर बेंगलुरु तक के दर्जनों हवाई अड्डों पर हजारों यात्रियों को जबरदस्त असुविधा का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली में 95, मुंबई में 85, हैदराबाद में 70 और बेंगलुरु में 50 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। जो उड़ानें उड़ पाईं, वो भी देरी से उड़ीं। पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानों के साथ यह समस्या चल रही है, जो गुरुवार को और अधिक बढ़ गई। सामान्य तौर पर जहां भारत में 75-80 फीसद उड़ानें समय पर रहती हैं। उनका औसत घट कर 20 फीसद के करीब आ गया है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि अभी समस्या का समाधान निकलता नहीं दिख रहा।

इस हालात का असर इंडिगो के शेयरों की कीमत पर भी देखने को मिली है, जो गुरुवार को तीन फीसद तक टूटे हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मौजूदा स्थिति पर इंडिगो के अधिकारियों के साथ दोपहर को बैठक भी हुई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी ना तो कंपनी की तरफ से दी गई है, ना ही सरकार की तरफ से।

कंपनी की तरफ से पूरी समस्या के लिए डीजीसीए की तरफ से लागू किए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) को बताया जा रहा है। इस नए नियम के तहत पायलटों की अधिकतम ड्यूटी 13 घंटे से घटाकर 10-11 घंटे की गई है, लगातार ड्यूटी के बाद अनिवार्य रेस्ट पीरियड बढ़ाया गया है और रात की उड़ानों (नाइट लैंडिंग) पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

सरकार का कहना है कि एफडीटीएल नियमों को हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है और यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत किया गया है। थकान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण माना जाता है और पायलटों व क्रू सदस्यों को ज्यादा आराम दे कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उक्त नियमों को दुनिया भर की विमानन नियामक एजेंसियों ने मिल कर बनाया है, लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है।

दरअसल, ये नियम दो वर्ष से भी ज्यादा पुराने हैं और सरकारी एजेंसी ने इंडिगो को इन नियमों के पालन के लिए दो वर्ष का समय दिया हुआ था। समस्या की जड़ यह है कि भारी मुनाफा कमाने के बावजूद इंडिगो ने समय पर क्रू और पायलटों की भर्ती नहीं की। अब कंपनी रद्द उड़ानों के पीछे आधिकारिक वजह यह बता रही है कि विमान चालक अचानक अनुपलब्ध हैं। कई लोगों का मानना है कि भारतीय एविएशन मार्केट में 65 फीसद के करीब हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो असलियत में सरकार पर दबाव बनाने के लिए विमान चालक को इस तरह से अस्थिर कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें