IndiGo संकट: कानपुर एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान
कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानों में लगातार चौथे दिन संकट जारी रहा। रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही, जबकि दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय से आईं और गईं। हालांकि, इन दोनों उड़ानों में आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या घटी है। मुंबई की उड़ान निरस्त होने पर यात्रियों को टिकट वापसी या अन्य दिनों की उड़ान का विकल्प दिया गया।
क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। चकेरी हवाई अड्डे पर इसका असर गुरुवार से शुरू हुआ था। गुरुवार को कानपुर आने वाली तीनों उड़ानें दो से चार घंटे तक देरी से आई थीं। सबसे ज्यादा देरी से चार घंटे लेट मुंबई की उड़ान हुई थी। शुक्रवार को कानपुर आने और जाने वाली दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें निरस्त रहीं थीं। शनिवार को दिल्ली की उड़ान निरस्त रही थी।
रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त होने के बावजूद दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय से आईं और गईं। हैदराबाद की उड़ान दोपहर 12:45 बजे आई और 1:20 बजे गईं। हैदराबाद से 94 यात्री आए और 164 यात्री गए। दिल्ली से 80 यात्री आए और 116 यात्री गए। दिल्ली की उड़ान दोपहर दो बजे आई और 2:40 बजे गई। इंडिगो के एक अधिकारी ने सोमवार को तीनों उड़ाने आने की संभावना जताई है।
यात्री सीमा शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली की उड़ान में टिकट बुक कराई थी। शनिवार को दिल्ली की उड़ान नहीं आई थी, इसलिए मन में डर था कि कहीं रविवार को भी उड़ान निरस्त न हो जाए। शुक्र है कि दिल्ली की उड़ान समय से आ रही है।
800 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड: रवीन्द्र नाथ सोनी के डिजिटल लॉकर से खुला अंतरराष्ट्रीय जाल
कानपुर के गौरव खन्ना ने जीता Bigg Boss 19 का खिताब, मृदुल संग निभाया भाई का रिश्ता
यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर 5 लाख मतदाता ‘लापता’, चुनाव से पहले बड़ा सवाल
कर्ज और अवसाद ने ली जान! कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर एयरपोर्ट पर काली फिल्म लगी संदिग्ध कार पकड़ी गई, जांच में 5 नंबर प्लेट मिलीं; पुलिस के उड़े होश
हैदराबाद की कंपनी ने कानपुर के परिवार से की 42 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कानपुर मंडी भाव में हलचल: 4 दिसंबर को गेहूं, दालों के दाम में उतार-चढ़ाव, देखें ताजा रेट लिस्ट
पैरालिसिस से जूझ रहे किसान की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई आग बनी काल
