0

हैदराबाद की कंपनी ने कानपुर के परिवार से की 42 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By Dec 10, 2025

कानपुर के बिरहाना रोड निवासी केशव बाजपेई ने फीलखाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने पिता सुनील बाजपेई, पत्नी मधु और बहन मानसी के साथ मिलकर हैदराबाद तेलंगाना के माधापुर स्थित कैपिटल प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड (फाल्कन ग्रुप) में 42 लाख रुपये एक स्कीम के तहत निवेश किए थे। यह निवेश एक मोबाइल एप के जरिए किया गया था, जिसमें कंपनी ने निश्चित ब्याज सहित रिटर्न का आश्वासन दिया था।

निवेश के बाद जब निर्धारित तिथियों में ब्याज सहित रिटर्न का भुगतान नहीं किया गया, तो परिवार ने शिकायत की। कंपनी के प्रबंधक निदेशक ने ई-मेल के जरिए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि कंपनी अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गई है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर फीलखाना पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

800 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड: रवीन्द्र नाथ सोनी के डिजिटल लॉकर से खुला अंतरराष्ट्रीय जाल

निवेश के नाम पर अरबों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मालवीय विहार निवासी रवीन्द्र नाथ सोनी को लेकर पुलिस की जांच में रोजाना नए राजफाश हो रहे हैं। पीड़ितों से बातचीत के...
By Dec 10, 2025

कानपुर के गौरव खन्ना ने जीता Bigg Boss 19 का खिताब, मृदुल संग निभाया भाई का रिश्ता

कानपुर के गौरव खन्ना ने जो सपना देखा उसे सच कर दिखाया। देश के सबसे बड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने बाजी मारी। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना...
By Dec 10, 2025

यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर 5 लाख मतदाता ‘लापता’, चुनाव से पहले बड़ा सवाल

कानपुर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भाजपा उत्तर और दक्षिण जिलों के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों पर लगभग 5 लाख मतदाता 'लापता' पाए...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: कानपुर एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानों में लगातार चौथे दिन संकट जारी रहा। रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही, जबकि दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय से आईं और गईं। हालांकि,...
By Dec 10, 2025

कर्ज और अवसाद ने ली जान! कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्यनगर निवासी 54 वर्षीय आशीष अग्रवाल माल रोड पर 'आमची मुंबई' नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। देर रात उन्होंने अपने...
By Dec 10, 2025

कानपुर एयरपोर्ट पर काली फिल्म लगी संदिग्ध कार पकड़ी गई, जांच में 5 नंबर प्लेट मिलीं; पुलिस के उड़े होश

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक काली फिल्म लगी कार तेज रफ्तार से टर्मिनल की ओर बढ़ने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को घेराबंदी...
By Dec 10, 2025

कानपुर मंडी भाव में हलचल: 4 दिसंबर को गेहूं, दालों के दाम में उतार-चढ़ाव, देखें ताजा रेट लिस्ट

कानपुर मंडी में गुरुवार को थोक भावों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। अनाज, दलहन, तेल-तिलहन और सराफा बाजार में कहीं तेजी तो कहीं नरमी का रुख रहा। व्यापारियों के अनुसार, मंडियों में आवक सामान्य...
By Dec 10, 2025

पैरालिसिस से जूझ रहे किसान की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई आग बनी काल

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में 55 वर्षीय किसान रज्जन शर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई। रज्जन शर्मा अविवाहित थे...
By Dec 10, 2025

साझा करें