करनाल में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
हरियाणा के करनाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सालवन गांव के पास नहर की पटरी पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक सालवन गांव सालवन के ही निवासी थे और असंध की ओर जा रहे थे।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 19 वर्षीय साहिल और 20 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि प्रिंस ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। घायलों में 21 वर्षीय लक्की और 19 वर्षीय जितेंद्र शामिल हैं, जिनका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूटा हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
