0

आगरा में होली मिलन समारोह: 60 से अधिक माता-पिता का सम्मान, ‘अमृतम शाखा’ को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

By Mar 14, 2026

आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने होली मिलन समारोह के दौरान 60 से अधिक माता-पिता को सम्मानित कर एक अनूठी मिसाल पेश की। यह आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुआ, जहां सदस्यों ने सेवा और कृतज्ञता की भावना को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली खेली गई और भजनों का आनंद लिया गया।

इस समारोह में अमृतम शाखा को ब्रज प्रांत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया। शाखा के सदस्यों ने इसे अपने पहले वर्ष की बड़ी उपलब्धि बताया। संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल और श्रीनाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने भजन प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सचिव राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने अतिथियों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पारुल जिंदल, विकास सपना गोयल, गौरव संचिता बिंदल, अजय अंजना शिवहरे, सुधीर अर्चना जैन, राजकुमार कुसुम अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, मुकुल बंसल, अभिषेक गोयल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास मित्तल, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सुनील बंसल, निकिता बंसल, सुदेश कुमार अग्रवाल, राज अग्रवाल, विकास आनंद वर्मा, अमित नंदिनी पाराशर, आलोक कविता अग्रवाल, हेमंत सिंघल, नीरज ज्योति मित्तल, पवन गोलस, गिरीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राजेश, सपना बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा में गैस संकट: होटलों के मेन्यू से तंदूरी आइटम गायब, पर्यटन उद्योग पर गहराया संकट

आगरा के पर्यटन उद्योग पर गहरा संकट मंडरा रहा है। पिछले चार दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने के कारण शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में गैस की भारी किल्लत हो गई...
By Mar 14, 2026

रीतिकाल पर नेशनल कॉन्फ्रेंस: वक्ताओं ने बताया प्रेम और सांस्कृतिक चेतना का काल

श्रीमती बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। हिन्दुस्तानी एकेडमी के सहयोग से यह संगोष्ठी 'रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम' विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी के प्रथम...
By Mar 14, 2026

नव संवत्सर पर शहर में निकलेगी गीता संदेश यात्रा, Nav Samvatsar के मौके पर खास आयोजन

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास ने नव संवत्सर के अवसर पर एक विशेष आयोजन की घोषणा की है। 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन न्यास के तत्वावधान में गीता संदेश यात्रा, सांस्कृतिक महोत्सव और भजन...
By Mar 14, 2026

साझा करें