Himani Shivpuri ने किया खुलासा, Salman Khan ने Aishwarya Rai के लिए कही थी ये बात; ‘अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है’
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का रिश्ता हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ यह रिश्ता 2002 में खत्म हो गया था, लेकिन इसके बाद भी यह कई विवादों के कारण सुर्खियों में बना रहा। हाल ही में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने इस रिश्ते से जुड़ा एक नया खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के गुस्से और ऐश्वर्या के प्रति उनके व्यवहार का जिक्र किया है।
हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह ऐश्वर्या राय के साथ ‘हमारा दिल आपके पास है’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता अपने चरम पर था। हिमानी ने बताया कि उस समय ऐश्वर्या इतनी बड़ी स्टार नहीं थीं, लेकिन वह एक अच्छी इंसान थीं। हिमानी ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी और पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान अक्सर रात में ऐश्वर्या से मिलने आते थे और सुबह वापस जाते थे।
हिमानी शिवपुरी ने एक और घटना का जिक्र किया जब सलमान खान ऐश्वर्या से नाराज थे। उन्होंने बताया कि एक बार फिल्म सिटी में शूटिंग चल रही थी। ऐश्वर्या उस समय अभिषेक बच्चन के साथ किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सलमान खान भी वहां मौजूद थे और वह बहुत गुस्से में थे।
हिमानी ने बताया कि सलमान खान ने उनसे कहा, “क्या है? इसको समझाओ। वहीदा रहमान को देखे। अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है।” हिमानी ने उस समय सलमान को शांत करने की कोशिश की और उनसे कहा कि वह गुस्सा न करें।
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने कुछ समय के लिए विवेक ओबेरॉय को डेट किया और फिर 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं, सलमान खान अभी भी अविवा अविवाहित हैं और इस साल 60 साल के होने वाले हैं।
