Himachal Weather: हिमाचल के 7 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इन इलाकों में तापमान गिरेगा
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य के सात जिलों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी शिमला में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
ऊना जिले में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कांगड़ा जिले में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
