6 दिसंबर को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट, पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को भेजा नोटिस
6 दिसंबर को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार की रात जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस बल के साथ महानगर के प्रमुख बाजारों में रूट मार्च किया। दूसरी ओर शांति भंग की आशंका को देखते हुए दर्जनभर हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को निजी मुचलकों पर एक वर्ष के पाबंद करने की कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना कोतवाली/गोविन्द नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ डीग गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, होली गेट व प्रमुख बाजारों व आस-पास के क्षेत्र में पैदल रुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
दोनों ही अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त) डा. पंकज वर्मा भी थे। दूसरी ओर नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने करीब दर्जनभर हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि थाना प्रभारी गोविंद नगर की आख्या के मुताबिक 6 दिसम्बर 2025 को लेकर हिन्दूवादी संगठनों से शांति भंग होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसे देखते हुए बजरंग दल के सह संयोजक शुभम शर्मा उर्फ शानू पण्डित, छाया गौतम, नारायणी सेना न्यास के आचार्य मनमोहन रामानुज, त्रिदण्डी महाराज ग्रुप के नीरज गौतम, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिनेश चन्द शर्मा, नरेश ठाकुर महोली, रजल शर्मा, संजय हरियाणा, अश्वनी शर्मा, गुंजन शर्मा, पवन गौतम को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी को आदेश दिए गए हैं कि वे नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष गुरुवार को उपस्थित होकर कारण प्रदर्शित करें कि वह एक वर्ष की अबधि तक शॉन्ति बनाये रखेंगे। इसके लिए एक-एक लाख रूपये की दो प्रतिभूति व इतनी ही धनराशि के निजी बन्ध पत्र (मुचलका) दाखिल करने होंगे।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
