हरियाणा कांग्रेस ने गुरुग्राम में किया संगठन विस्तार, 4 उपाध्यक्ष और 16 महासचिव नियुक्त
हरियाणा कांग्रेस ने गुरुग्राम में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के दो महीने बाद अब शहरी और ग्रामीण दोनों जिलों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, दोनों जिलों में चार-चार उपाध्यक्ष और आठ-आठ महासचिव नियुक्त किए गए हैं।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें संगठन के लिए बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।
गुरुग्राम शहरी कांग्रेस में भजन लाल यादव, हरकेश बोहत, सीमा हुड्डा कटारिया और अरविंद गुज्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूबे सिंह यादव को महासचिव (संगठन) और राजीव यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, शेखर गुज्जर, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश डागर, नरेश वशिष्ठ, निर्मल यादव, सविंद्र लोहिया, श्याम लाल बामनिया और राहुल यादव को महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसी तरह, जिला कांग्रेस ग्रामीण से सतबीर पहलवान लोकरी, योगेश यादव सिकंदरपुर, सतपाल शर्मा और मुकेश पवन चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश यादव को महासचिव (संगठन) और मोहित मंगला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रिंका कटारिया, अमित यादव, संजय भारद्वाज, राजकुमार यादव, देवेंद्र यादव चंदू, इंद्र यादव, हरिओम सभ्रवाल और हरिओम सिंह छोक्कर को महासचिव नियुक्त किया गया है। दोनों जिलाध्यक्षों ने कहा कि सभी मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
