हरभजन सिंह और दीपक चाहर ने लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, फैंस से जुड़ने का मिलेगा मौका
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और ऑलराउंडर दीपक चाहर ने शनिवार को श्रीलंका आधारित वैश्विक स्पोर्ट्स मीडिया और फैन-एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म 8 जेजे स्पोर्ट्स का अनावरण किया। भारत को अपने पहले लॉन्च मार्केट के रूप में चुनते हुए यह प्लेटफॉर्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है।
आधुनिक खेल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए इसे कुछ इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें 8 जेजे स्पोर्ट्स वास्तविक समय की खेल खबरें, लाइव मैच स्कोर, विशेषज्ञ विश्लेषण और खिलाड़ियों पर आधारित विशेष कहानियाँ क्रिकेट सहित विभिन्न वैश्विक खेलों में उपलब्ध कराता है।
वैश्विक खेल प्रशंसकों की दुनिया को नए तरीके से परिभाषित करने के अपने विज़न को मजबूत करते हुए, हरभजन सिंह और दीपक चाहर को 8 जेजे स्पोर्ट्स का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
लॉन्च के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी भाषा में कहा, “नमस्कार दोस्तों, मैं हरभजन सिंह, 8 जेजे स्पोर्ट्स प्लेटफ़ॉर्म के जरिए आपके लिए क्रिकेट का नया वाइब लेकर आया हूँ। यह सिर्फ खबरों के लिए नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी एक प्लेटफ़ॉर्म है। आप इसका इस्तेमाल करें, अपनी राय और विचार साझा करें, और हो सकता है कि आपको मेरी तरफ से साइन किया हुआ बल्ला या गेंद मिले। जुड़े रहें और 8 जेजे स्पोर्ट्स के साथ स्पो साथ स्पोर्टी बने रहें।”
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए दीपक चाहर ने कहा, “अगर आप मेरी तरह हमेशा अगला मैच अपडेट ढूंढ़ते रहते हैं, तो आपको 8 जेजे स्पोर्ट्स बहुत पसंद आएगा। यह आपके लिए दुनिया भर के खेलों की हर अपडेट और मैदान के बाहर की कहानियों का प्लेटफ़ॉर्म है। 8 जेजे स्पोर्ट्स का हिस्सा बनें और सिर्फ खेल देखें ही नहीं, बल्कि हमारी कम्युनिटी का हिस्सा बनें।”
