0

हमीरपुर: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मजार की चादर से फंदा लगाकर आरोपी ने दी जान, गांव में सनसनी

By Dec 10, 2025

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी आलोक उर्फ सतीश प्रजापति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे खेतों में छोड़कर भाग गया। बेसुध हालत में मिली बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह एक तेली भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान आरोपी आलोक ने उनकी 10 वर्षीय बेटी को अपने घर तेली देने के बहाने भेजा और फिर खुद भी उसके पीछे चला गया। आरोपी ने बच्ची को जानवर वाले बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी उसे घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर खेतों की तरफ ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर न आने पर जब तलाश की गई, तो वह खेत में रोती हुई मिली।

घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अगले दिन सुबह करीब छह बजे आरोपी का शव खेत किनारे नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। आरोपी ने शिवजगढ़ देव बाबा की मजार पर चढ़ी चादरों के टुकड़ों को जोड़कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की रखवाली करने गए किसान ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौदहा सीओ राजकुमार पांडेय और थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उस बाड़े से लेकर जहां बच्ची को घसीटा गया था और जहां आरोपी ने आत्महत्या की, उन सभी स्थानों की गहनता से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हमीपुर: रेलवे ट्रैक पर मौत का स्टंट, रील बनाने के लिए युवक ने लगाई जान की बाजी, वीडियो वायरल

हमीपुर में एक युवक द्वारा रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते हुए रील बनाने का मामला सामने आया है। यह घटना मौदहा क्षेत्र के चंद्रावल नदी पर बने रेलवे पुल की है, जहां एक युवक ने...
By Dec 10, 2025

साझा करें