0

सान्याल बाबा के जन्मोत्सव से शुरू हुआ गुरुधाम बौंसी का वार्षिकोत्सव, 1000 से अधिक को दीक्षा

By Jan 25, 2026

गुरुधाम आश्रम, बौंसी में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ संस्थापक योगाचार्य सान्याल बाबा के जन्मोत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर शिष्यों ने गुरु के चित्र के साथ प्रभात फेरी निकाली। ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य मंदिर में गणेश सहस्त्रनाम पाठ, वैदिक मंगल गान और चारों वेदों के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के दौरान मंगल आरती, भजन, सामूहिक गीता पाठ और सान्याल बाबा की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए शिष्यों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम परिसर में योगाचार्य भूपेंद्र नाथ सान्याल द्वारा रचित आध्यात्मिक पुस्तकों के स्टाल पर भी लोगों ने रुचि दिखाई।

आश्रम के सामने स्थापित श्यामा चरण वेद विद्यापीठ में वर्तमान आचार्य प्रभात कुमार सान्याल भी छात्र रहे हैं। यहां आठ से दस वर्ष के बच्चों को वेदाध्ययन के लिए चुना जाता है और हर वर्ष 22 छात्रों को वेद शिक्षा दी जाती है। 26 जनवरी को गुरु पद पर आसीन प्रभात कुमार सान्याल एवं गुरुमाता देवसेना चक्रवर्ती द्वारा करीब सौ से अधिक श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा दी जाएगी।

परंपरा के अनुसार, एक हजार से अधिक जरूरतमंदों के बीच दरिद्र नारायण सेवा का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 से 28 जनवरी तक लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का ठहराव गुरुधाम गेट के पास दिया गया है, जिससे आश्रम पहुंचने में आसानी हो रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार में शराबबंदी के बीच बांका में 1 करोड़ की शराब जब्त, पश्चिम बंगाल से कनेक्शन का खुलासा

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांका पुलिस ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल...
By Jan 25, 2026

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड: बांका के रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा 30 हजार तक का लोन

बांका जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे और फुटकर विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब शहर के फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड...
By Jan 25, 2026

साझा करें