0

गोरखपुर: सीएम योगी के दौरे से पहले अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, GDA की कार्रवाई

By Jan 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जनवरी को प्रस्तावित ताल रिंग रोड के निरीक्षण से पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार की देर शाम ताल रिंग रोड भाग-दो के अंतर्गत मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट की ओर बन रही सड़क के किनारे चहारदीवारी बनाकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से प्रवर्तन टीम ने डेढ़ से ढाई फीट ऊंची बनाई गई सभी चहारदीवारी ध्वस्त कर दी।

यह कार्रवाई शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर की गई। मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट के बीच लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही थी, जिसपर जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने निरीक्षण के दौरान ताल रिंग रोड परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जनवरी को गोरखपुर आएंगे और निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही 27 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा खजांची और नकहा फ्लाइओवर का लोकार्पण भी संभावित है। खजांची ओवरब्रिज जेल बाईपास को सीधे स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से जोड़ेगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा। नकहा ओवरब्रिज रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाएगा और शहर के उत्तरी हिस्से की कनेक्टिविटी बेहतर करेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोरखपुर में AI आधारित ओपीडी और जेनेटिक टेस्टिंग से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति, BRD मेडिकल कॉलेज और GIMS करेंगे रिसर्च

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज और ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस साझेदारी का मुख्य...
By Jan 23, 2026

साझा करें