0

भारत में देसी समझा जाने वाला Goldstar जूता ब्रांड, इस शख्स ने किया था लॉन्च; 1.2 करोड़ लोगों को किया खुश

By Dec 9, 2025

भारत में जूते के बहुत सारे ब्रांड हैं, जिनमें कई देसी और कई विदेशी हैं। घरेलू कंपनियों में रिलेक्सो, लिबर्टी और खादिम शामिल हैं। वहीं विदेशी कंपनियों में बाटा, प्यूमा, एडिडास, नाइकी और ली कूपर शामिल हैं। एक और विदेशी जूता ब्रांड है गोल्डस्टार, जो शायद आपने भी पहना होगा या इसे किसी न किसी को पहने देखा होगा। बहुत से लोग इसे घरेलू ब्रांड समझते हैं, पर ये एक नेपाली कंपनी का प्रोडक्ट है। जी हां, एक नेपाली कंपनी गोल्डस्टार जूते बनाती और बेचती है।

नेपाल के नूर प्रताप राणा ने 1970 के दशक में यूनिवर्सल ग्रुप के तहत मल्टीपल स्मॉल फुटवियर इंडस्ट्रीज लॉन्च की। ग्रुप की कंपनियों में मॉडर्न स्लिपर इंडस्ट्रीज और किरण शूज मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं। इसी के तहत ग्रुप ने 1990 में गोल्डस्टार शूज ब्रांड लॉन्च किया। गोल्डस्टार जूते बनाने में कंपनी ने तीन चीजों पर ध्यान दिया। इनमें कंफर्ट, टिकाऊ और किफायती दाम शामिल हैं। समय के साथ इसमें इनोवेटिव टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई। आज कंपनी 75000 जोड़ी से अधिक फुटवियर रोज बनाती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में इसकी 5 मैन्युफै मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं।

गोल्डस्टार ने नेपाल के अलावा भारत में भी काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं गोल्डस्टार के जूते नेपाल और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और अमेरिका तक में बिकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इसके 1.2 करोड़ से अधिक कस्टमर्स और 3500 से अधिक कर्मचारी हैं। गोल्डस्टार के जूतों की कीमत भारत में अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग है। किरण शू मैन्युफैक्चरर्स पुरुषों, बच्चों और महिलाओं के लिए कई तरह के जूते और अन्य फुटवियर बनाती है। बता दें कि अब कंपनी की कमान अमीर प्रताप जेबी राणा के हाथ में है।

गोल्डस्टार के साथ, किरण शूज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड G10 सीरीज, गोल्डस्टार क्लासिक और गोल्डस्टार PU शूज समेत कई तरह के शूज ऑफर करती है, जबकि मॉडर्न स्लिपर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड HATHI हवाई स्लिपर्स पेश करती है, जो अस्सी के दशक की शुरुआत में आए थे। बेहतरीन क्वालिटी और सस्ते दाम के लिए मशहूर, HATHI ब्रांड के तहत इसके EVA सैंडल और हवाई स्लिपर्स की अलग-अलग तरह की रेंज समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इसके अलावा, कंपनी के जूते अपनी बहुत ज्यादा टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें