0

जीएलए यूनिवर्सिटी देश के टॉप 10 संस्थानों में शामिल, कैपजेमिनी सर्वे में मिली बड़ी पहचान

By Dec 10, 2025

GLA University को प्रतिष्ठित कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट 2025 (Capgemini Brand Quest 2025) में देश के शीर्ष 10 सर्वाधिक सक्रिय, सहभागी, ऊर्जावान और प्रभावशाली कैंपसों में शामिल किया गया है। इस अभियान में पूरे भारत से 1.25 लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जीएलए प्रबंधन का कहना है कि शीर्ष 10 में पहुंचना इस बात का मजबूत प्रमाण है कि विश्वविद्यालय देश के उन चुनिंदा संस्थानों की श्रेणी में खड़ा है, जो छात्रों को वास्तविक उद्योग तैयारी, नवाचार क्षमता, नेतृत्व कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण से सशक्त बनाते हैं।

विवि के मुख्य वित्त अधिकारी डा. विवेक अग्रवाल ने छात्रों के प्रदर्शन को विश्वविद्यालय के सतत नवाचार और प्रगतिशील शिक्षा माडल का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए कहा कि जीएलए की यह सफलता आने वाले वर्षों में और भी बड़े अवसरों के द्वार खोलेगी।

जीएलए के छात्रों ने जिस ऊर्जा, जिज्ञासा, तकनीकी समझ और सीखने की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया, उसने विवि को न केवल शीर्ष 10 में पहुंचाया, बल्कि इसे देश के सबसे अधिक एंगेज्ड और उद्योग अनुरूप कैंपसों में भी स्थापित कर दिया है।

यह प्रतिष्ठा जीएलए के वर्षों से विकसित मजबूत अकादमिक ढांचे, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, नवाचार संस्कृति, उद्योग सहयोग और प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट माडल का परिणाम है।

आइईटी के डीन प्रो. अशोक भंसाली ने इसे विवि के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि जीएलए आने वाले समय के लिए उद्योग उन्मुख, तकनीकी रूप से दक्ष और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है।

महाप्रबंधक प्रशिक्षण एवं विकास डा. राजदीप देब ने कहा कि यह पहचान जीएलए के उद्योग शैक्षणिक तालमेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है और छात्रों को उन कौशलों से सुसज्जित करती है जिनकी मांग आज के वैश्विक रोजगार बाजार में सबसे अधिक है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा...
By Dec 10, 2025

वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर के जलालाबाद से चार दोस्त वृंदावन के दर्शन करने के लिए निकले थे। यह यात्रा उनके लिए आस्था और आनंद का प्रतीक थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मथुरा पहुंचते ही...
By Dec 10, 2025

धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल के 24 नवंबर को निधन पर शनिवार को क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में उनके प्रशंसकों ने हवन, पूजन एवं शांति पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन के बाद हजारों...
By Dec 10, 2025

मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान

मथुरा। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने शनिवार को डीग गेट स्मारक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके विचार, संघर्ष, संविधान निर्माण में...
By Dec 10, 2025

कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की भावना को सिद्ध करते हुए एक अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम कर ली है। प्रतिष्ठित कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट 2025...
By Dec 10, 2025

फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम

आपके अपने समाचार-पत्र हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को फुहार कार्यक्रम का आयोजन कल्याणं करोति कल्याण धाम, मसानी बाईपास लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से होगा। जीएलए विवि के मुख्य सहयोग से आयोजित कार्यक्रम...
By Dec 10, 2025

मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के प्रतिनिधि देवी सिंह ने ग्राम पंचायत अहमल में पंचायत निधि से एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ईंट खरंजा निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।...
By Dec 10, 2025

मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 1.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूट-फूट का...
By Dec 10, 2025

साझा करें