0

गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब, फरहाना भट्ट का ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा

By Dec 10, 2025

साढ़े तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद बिग बॉस सीजन 19 को विनर मिल गया है। टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने सुपरस्टार सलमान खान के इस रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया है।

सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का समापन हो गया है और इस सीजन के विजेता के रूप में टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने बाजी मारी है। साढ़े तीन महीनों तक बिग बॉस के घर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर और शानदार खेल दिखाकर गौरव ने सीजन 19 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 फानइलिस्ट के तौर पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की जोड़ी पहुंची। सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने ही अंदाज में दोनों फाइनलिस्ट के हाथों को पकड़ा रहा और अंत में गौरव का हाथ उठाकर उन्हें इस सीजन का चैंपियन घोषित किया।

अनुपमा जैसे तमाम टीवी सीरियल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 के 17 कंटेस्टेंट्स में टीवी के सुपरस्टार के तौर पर एंट्री मारी। 24 अगस्त 2025 को शुरू हुए इस रियलिटी शो में गौरव ने अपने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया, जिसके दम पर वह इस रियलिटी शो को जीतने में कामयाब रहे।

फिनाले में टॉप-2 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना को फरहाना भट्ट से ज्यादा वोट मिले और इस तरह से सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव के हाथों में गई। इसके अलावा फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की रनर अप रहीं। जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। इसके अलावा तान्या मित्तल और अमाल मलिक चौथे-पांचवे नंबर पर रहे। इस तरह से सलमान खान के बिग बॉस 19 का समापन हो गया।

गौरव खन्ना के विनर बनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों सैलाब उमड़ पड़ा है और हर कोई उन्हें इस शो को जीतने के लायक बता रहे हैं। मालूम हो कि ग्रैंड फिनाले में सिनेमा जगत के सितारों का भी जमावड़ा लगा रहा, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, पवन सिंह और सनी लियोनी जैसे सेलेब्स शामिल रहे।

बिग बॉस सीजन 19 गौरव खन्ना के करियर का दूसरा ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें वह विजेता बने हैं। इसी साल गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया विनर का खिताब जीता है। इसके साथ ही एक साल के भीतर दो बड़े रियलिटी शो जीतकर गौरव खन्ना ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि बिग बॉस 19 को जीतने पर गौरव को एक चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये मिले हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें