दुबई से आतंक फैला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान! पुलिस ने दबोचे दो खास गुर्गे, ऐसे चलता था रंगदारी का रैकेट
वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान इन दिनों दुबई में बैठकर न सिर्फ धनबाद, बल्कि झारखंड के जमशेदपुर और रांची समेत दूसरे जिलों के व्यवसायियों को फोन कर धमकाता है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। प्रिंस खान पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।
धनबाद पुलिस ने पांडरपाला के जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन हत्याकांड में बमकर चौधरी उर्फ पंकजकर चौधरी और दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को धनबाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बमकर चौधरी ने शहाबुद्दीन को गोली मारी थी, वहीं दीपक वर्मा ने इस हत्याकांड के शूटरों को पनाह देने का काम किया था।
पुलिस जांच और पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि दीपक वर्मा प्रिंस खान का खास व्यक्ति है और वह धनबाद के व्यवसायियों के फोन नंबर उपलब्ध कराने के साथ ही रंगदारी की राशि वसूल कर दुबई पहुंचाने का काम करता था। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम ने बताया कि एक अक्टूबर 2024 को धनबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत असर्फी अस्पताल के सामने आठ लेन सड़क पर शहाबुद्दीन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि शूटर बमकर चौधरी उर्फ पंकजकर चौधरी धनबाद आया हुआ है। इस सूचना पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बमकर चौधरी को गिरफ्तार किया। बमकर ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दीपक वर्मा का नाम बताया। उसने यह भी बताया कि धनबाद आने वाले शूटरों को दीपक आश्रय देता है।
इसी सूचना पर पुलिस ने दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि दीपक जोड़ापोखर क्षेत्र में सक्रिय था और वहां के व्यवसायियों के फोन नंबर प्रिंस खान को उपलब्ध करा रहा था। वह जोड़ापोखर के शालीमार इलाके में रह रहा था। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि दीपक ने यहां के व्यवसायियों से वसूला गया पैसा प्रिंस खान को भेजा है। इसके लिए वह कई तरह के माध्यमों का उपयोग करता था।
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
धनबाद में ‘मौत का धुआं’: 1680 PPM कार्बन मोनोऑक्साइड, NDRF की चेतावनी- ‘यहां रहना मौत को न्योता’
5वीं पास से B.Tech तक के लिए सुनहरा मौका! इस रोजगार मेले में 19 कंपनियां देंगी नौकरी, दुबई में भी काम करने का अवसर
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी; कोहरे में लिपटा कोयलांचल, आठ लेन रोड पर दृश्यता हुई कम
धनबाद गैस रिसाव: कांग्रेस का बीसीसीएल पर बड़ा हमला, मृतकों के आश्रितों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
धनबाद गैस रिसाव पर पूर्व मेयर का बड़ा आरोप: ‘लापरवाह BCCL और बकवास DGMS’ ने ली जान, भविष्य में और बड़े हादसे की चेतावनी
वेल्लोर जाने वाले मरीजों की बढ़ी टेंशन! धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग बंद, अब क्या होगा?
धनबाद गैस रिसाव: BCCL की लापरवाही से दो की मौत, ऑक्सीजन न मिलने पर महिला ने तोड़ा दम, भड़के लोग
