आगरा में सीजन का पहला घना कोहरा, एक्सप्रेसवे पर शून्य दृश्यता, ताजमहल भी हुआ ओझल
आगरा में सोमवार सुबह इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया। यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर दृश्यता शून्य हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह 10 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।
कोहरे की चादर में सोमवार सुबह ताजमहल भी छिपा रहा। सूर्योदय के समय पर्यटक रॉयल गेट से ताजमहल नहीं देख सके। ताजमहल पर सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही।
पिछले कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही थी, लेकिन कोहरा छाने से सूरज के तेवर ठंडे पड़ गए। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले रविवार रात में गलन भरी सर्दी पड़ने से लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले तीन दिन तक सुबह घना कोहरा छा सकता है। सोमवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा और दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
