राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा के हेलीकॉप्टर की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्यों?
By Amit Sagar
Dec 15, 2025
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार को दिल्ली से जयपुर की यात्रा पर थे। सुबह 11.40 बजे उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हालांकि, उड़ान के दौरान जयपुर में मौसम खराब होने और घने कोहरे की जानकारी मिली। आगरा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतारने का निर्देश दिया।
आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही आगरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक आगरा एयरपोर्ट पर रुके रहे। मौसम साफ होने और कोहरा छंटने के बाद दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर ने जयपुर के लिए दोबारा उड़ान भरी। यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।
अगली खबरें
