गोरखपुर में इलेक्ट्रिक क्रांति! इन 7 जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन, TATA पावर को मिली मंजूरी
गोरखपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम अब ई-वी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। टाटा पावर और निटकान कंपनी की ओर से शहर के 30 से ज्यादा स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। फिलहाल सात स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन को नगर निगम की ओर से स्वीकृति देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इनमें से टाटा पावर के दो स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से एक एयरपोर्ट पर और दो मल्टीलेवल पार्किंग में लगाए जाएंगे।
जल्द ही शहर के सात प्रमुख स्थानों पर ये ई-वी चार्जिंग स्टेशन काम करना शुरू कर देंगे। इस कदम से ई-वाहन चालकों की चार्जिंग से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने वाला यह कदम गोरखपुर को हरित और आधुनिक तकनीक से लैस शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
इन चार्जिंग स्टेशनों पर दोपहिया वाहनों की बैट्री 30 से 40 मिनट में तथा चारपहिया वाहनों की बैट्री 45 से 60 मिनट में चार्ज की जा सकेगी। हालांकि, यहां चार्जिंग शुल्क कंपनी द्वारा तय किया जाएगा। नगर निगम की योजना के अनुसार, कंपनियों को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बदले में कंपनियां प्रति यूनिट एक रुपये का भुगतान निगम को करेंगी। इसके अतिरिक्त, विज्ञापन से होने वाली आय का 30 प्रतिशत हिस्सा भी निगम को मिलेगा।
गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
